📈 Open Your Free Demat Account with Upstox Today!

📈 Open Your Free Demat Account with Upstox Today!
💡 Invest Smart, Invest with Upstox! Apply Now
HOT NOW
Loading updates...

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का 18वाँ सार्क शिखर सम्मेलन सम्पन्न (SAARC Summit concludes)

⏱️ 1 Min Read



 सार्क शिखर सम्मेलन सम्पन्न


'सार्क' संगठन के अंग्रेज़ी नाम - साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन,सार्क के सात सदस्य देश हैं - भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और मालदीव.

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का 18वाँ शिखर सम्मेलन नेपाल की राजधानी काठमांडू में 26-27 नवम्बर, 2014 को सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में इसके सभी आठ सदस्य देशों भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल,भूटान, मालदीव, और अफगानिस्तान के शासनाध्यक्षों ने भाग लिया। 26 नवम्बर के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यापार, विकास और आतंकवाद जैसे अहम मुद्दे उठाए और कहा कि हमें मिलकर रेल, रोड और बिजली के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। मोदी ने सार्क देशों के नागरिकों को तीन से पाँच साल का व्यावसायिक वीजा प्रदान करने और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की घोषणा की। सार्क देशों ने 27 नवम्बर, 2014 को बिजली क्षेत्र में महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस समझौते से सार्क के सभी आठ देश क्षेत्रीय वायर ग्रिड के जरिए बिजली की खरीद-फरोख्त कर सकेंगे। सभी देशों की ओर से उनके विदेश मंत्रियों ने ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए। सदस्य देशों ने रेल और सड़क सम्पर्क समझौता पूरा करने के लिए भी तीन महीने का समय तय किया है।

📝 Comments
You May Like
Loading related posts...
🤖 Toinfo AI Assistant ▲
नमस्ते! मैं Toinfo का AI असिस्टेंट हूँ। आप किसी भी भाषा में जॉब्स, रिजल्ट्स या योजनाएं पूछ सकते हैं।